Homeहमर बिलासपुरबीजेपी प्रवेश: कांग्रेसी विष्णु यादव और मालती चौकसे सहित दूसरी पार्टियों के...

बीजेपी प्रवेश: कांग्रेसी विष्णु यादव और मालती चौकसे सहित दूसरी पार्टियों के कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल।

मोदी की गारंटी और महतारी वंदन योजना ने लोगों को भाजपा और मोदी का दीवाना बना दिया है। इसी का असर है विपक्षी पार्टी के कद्दावर नेता भी पार्टी छोड़ भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं। लगातार कांग्रेस, जोगी कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का दौर अब भी चल रहा हैं। विधायक शुक्ला ने कहा राम आ गए हैं अब रामराज्य आना बाकी है और भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी का स्वागत है।

इन दिनों कांग्रेस सहित दूसरी पार्टियों के कार्यकर्ताओ और पदाधिकारीओ का भाजपा में शामिल होने का दौर चल रहा है। पेंड्रा में सरोज पांडे के सामने जोगी कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता शामिल हो गए हैं, कांग्रेस में अंदरूनी गुटबाजी और उपेक्षा का आरोप लगाकर भाजपा को इससे मुक्त बताते हुए इसमें प्रवेश कर रहे हैं। इस दौरान विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि उनकी पार्टी में उन्हें सम्मान नहीं मिलता इसलिए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं, उनका स्वागत है।

विधायक शुक्ला ने कहा एक वंशीय परिवार की चाटुकारिता के विचारधारा में सामाजिक जीवन के राजनीतिक कार्यकर्ता पल्लवित और पुष्टित नहीं हो पा रहे हैं, इसलिए भाजपा से जुडकर अपने को सहज महसूस कर रहा हैं। अच्छे कार्यकर्ताओं का यहां स्वागत है, लोग अच्छे थे किंतु दल खराब था। उनका भाजपा में स्वागत है।विधायक सुशांत ने कहा इससे चार सौ पार का नारा सिर्फ बिलासपुर नहीं छत्तीसगढ़ समेत पूरा देश में पूरा होगा। उन्होंने कहा मोदी जी युग पुरुष है। यह दौर अपने आप में स्वर्ण काल में लिखा जाएगा। यहां राम आ गए हैं अब राम राज्य आना बाकी है। वहीं राजनीतिक रणनीतिकारो का मानना है कि ऐसी स्थिति से तो भारत कांग्रेस मुक्त देश बनने की संकल्पना सामने आ रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments