योगी आदित्यनाथ 21 अप्रैल को लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए बेलतरा आयेंगे, जिसकी तैयारी को लेकर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने विशेष बैठक का आयोजन किया।

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रचार करने उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ 21 अप्रैल को बेलतरा आयेंगे वे बहतराई स्थित अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में एक जनसभा को संबोधित करेंगे जिसकी पूरी व्यवस्था की कमान बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला को दी गई है। इस संदर्भ में शनिवार को क्षेत्र के युवाओं की बैठक बुलाई गई, जिसमे कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा की गई और जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया।

इस संदर्भ में जानकारी देते हुए श्री शुक्ला ने बताया कि यह हमारे विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कि जो राम को लाए हैं वे स्वयं चलकर हमारे पास आ रहे हैं। वह क्षण उनके आध्यात्मिक ऊर्जा के प्रकाश से स्वयं को आल्हादित करने वाला होगा, हम रोमांचित हैं। अहंकार में डूबे हुए घनानंद की आतताई सत्ता को उखाड़ फेंकने वाले राजनीति के चाणक्य श्री योगी जी का सानिध्य हमे प्राप्त होगा। श्री शुक्ला ने बताया महाराज श्री योगी जी दोपहर 3.00 बजे सभा स्थल पहुचेंगे इसके लिए भाजपा के कार्यकर्ता सभा की प्रचार प्रसार व्यवस्था में जी जान से लगे हुए हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles