छत्तीसगढ़ में इन दिनों आसमान से आग बरस रहा है। राजधानी और न्यायधानी सहित पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी से लोग परेशान है। इन सब के बीच एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जिससे लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिल पायेगी। बिलासपुर मौसम विभाग ने 21 अप्रैल से 24 अप्रैल तक अगले चार दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौमस विभाग की माने तो मेध गर्जन और अंधड़ के साथ कुछ स्थानों में बिजली गिरने की संभावना है। रविवार को प्रदेश के डोंगरगढ़ में 44.8 डिग्री सी सबसे अधिकतम तापमान रहा।वहीं सबसे न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री डूमरबहार में दर्ज किया गया।वहीं रायपुर में 42 डिग्री, बिलासपुर 42 डिग्री, पेंड्रारोड 41 डिग्री, अम्बिकापुर 40 डिग्री, जगदलपुर 41.8 दुर्ग 42.6 डिग्री और राजनांदगांव 43 डिग्री रहा।





