ट्रेवल एजेंट के द्वारा लेकर फरार अर्टिगा कार को आखिरकार सिविल लाइन पुलिस ने ढूंढ निकाला।

ट्रेवल एजेंट के द्वारा लेकर फरार अर्टिगा कार को आखिरकार सिविल लाइन पुलिस ने ढूंढ निकाला है। सिविल लाइन के एएसआई अमृत लाल साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते दिन कुदुदंड निवासी फरेंद्र जाधव ने ट्रेवल एजेंट कृष्णा यादव के खिलाफ लिखित शिकायत किया था। जिसमे बताया गया था कि कृष्णा ने फरेंद्र की गाड़ी को रेलवे जोन ऑफिस में 25 हजार रुपये मासिक किराए पर 11 महीने के लिए अनुबंध पर लिया था। कृष्णा ने अनुबंध के एवज में कुछ ही महीने कार मालिक को पैसा दिया। उसके बाद से घुमा रहा था वहीं उनके गाड़ी को भी कहीं 3 लाख रुपये में गिरवी पर रख दिया था। इसी तरह ट्रेवल एजेंट कृष्णा यादव ने रायपुर के रहने वाले कृष्णा राठौर को भी रेलवे में उनकी गाड़ी लगाने के नाम पर ठगा था। जिसके खिलाफ थाना सिविल लाइन में कार मालिक ने कृष्णा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दिया।

एफआईआर के होते ही ट्रेवल एजेंट के कान खड़े हुए और उसने किसी तरह फरेंद्र जाधव की अर्टिगा कार को ड्राइवर के हाथों थाना सिविल लाइन तक भेजा। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लेकर फरार ट्रेवल एजेंट कृष्णा यादव की सरगर्मी से तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि कार मालिक को अभी केवल उसकी गाड़ी मिली है अनुबंध की राशि शेष है। वहीं दूसरे मामले में भी कृष्णा के खिलाफ एफआईआर दर्ज है, जिसपर कार्यवाही करना है। इसलिए उसकी गिरफ्तारी के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जायेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles