Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर लोकसभा का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है राजनीतिक दल प्रचार...

बिलासपुर लोकसभा का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है राजनीतिक दल प्रचार प्रसार में तेजी आ रही है इसी के मद्देनजर मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने मस्तूरी क्षेत्र का दौरा किया।

बिलासपुर लोकसभा का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है राजनीतिक दल प्रचार प्रसार में तेजी ला रहे हैं। भाजपा के प्रत्याशी तोखन साहू लगातार जनता से मिलकर अपनी बात रख रहे हैं, मंगलवार को भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने मस्तूरी क्षेत्र का दौरा किया। यहां फल ठेला वालो और स्थानीय दुकानदारों से मिलकर बीजेपी के पक्ष में वोट देने निवेदन किया।

वही गन्ना रस दुकान में रस निकालकर लोगों को पिलाया और बताया कि वे भी जमीन से जुड़े हुए हैं। श्री साहू ने लोगों को विश्वास दिलाया कि वे जीतते है तो सांसद के रूप में बिलासपुर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करेंगे, छोटे और स्थानीय दुकानदारों के लिए स्थाई फुटपाथ और बाजार की व्यवस्था करेंगे। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा किए गए काम के बारे में मतदाताओं को अवगत कराया और उनकी समस्याएं भी पूछी। सांसद प्रत्याशी को अपने बीच पाकर मतदाता भी खुश हुए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments