Homeहमर बिलासपुरशहर में इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, 46 चौक चौराहा पर स्मार्ट ट्रैफिक...

शहर में इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम, 46 चौक चौराहा पर स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल के साथ 526 अलग-अलग खासियत वाले कैमरे।

शहर में इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम लगाया गया है इसमें 46 चौक चौराहा पर स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल के साथ 526 अलग-अलग खासियत वाले कैमरे लगाए गए हैं। लेकिन इनके इर्द गिर्द ऑटो का जमघट, बसो के अघोषित स्टॉपेज बना दिए गए हैं। इस वजह से सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। सिग्नल से बचने लोग अंदरूनी सड़कों, गलियों से जाने लगे हैं। हालत यह है कि हर चौक चौराहा में स्टॉप लाइन पर गाड़ियां खड़ी हो रही है और हर चौक पर 10 से 20% वाहन चालक रेड लाइन जंप कर रहे हैं।

स्मार्ट ट्रैफिक सिग्नल के साथ अलग-अलग खासियत वाले कैमरे लगाए गए हैं लेकिन इसमें एक भी कैमरे एआई तकनीक यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वाले नहीं हैं। जबकि यह कैमरे बदमाशों को ए आई तकनीक की मदद से पकड़ने में मददगार साबित होते। यह कैमरे चेहरा पहचान वाले ऐप से जुड़कर काम करते हैं स्मार्ट सिटी के अफसर का कहना है कि आने वाले समय में शहर में भी इस तरह के कैमरे लग जाएगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments