हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर तोरवा हेमू नगर स्थित प्राचीन बरम बाबा मंदिर में भी जन्मोत्सव का धूमधाम से आयोजन।

मंगलवार को बजरंगबली, श्री हनुमान जन्मोत्सव की हर तरफ घूम रही। बिलासपुर में हर गली मोहल्ले में राम भक्त हनुमान का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर तोरवा हेमू नगर स्थित प्राचीन बरम बाबा मंदिर में भी जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। यहां विराजे हनुमान जी की विशेष पूजा आरती की गई। बरम बाबा मंदिर के महंत आचार्य राधेश्याम जी महाराज और अन्य भक्तों ने भगवान को भोग लगाया।

इस अवसर पर यहां हवन का भी आयोजन किया गया जिसमें संतों ने पुर्णाहुति दी। हनुमान जन्मोत्सव पर यहां सुमधुर भजनों की भी प्रस्तुति दी गई तो वहीं हजारों की संख्या में उपस्थित भक्तों ने परिसर में आयोजित भंडारा में शामिल होते हुए प्रसाद ग्रहण किया। आपको बता दे कि इस प्राचीन मंदिर के परिसर में विविध देवी देवताओं के मंदिर स्थापित है, जिनमें हनुमान जी भी सम्मिलित है। मान्यता है कि यहां हनुमान जी से मांगी हुई हर मनोरथ पूरी होती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles