तखतपुर बीजेपी विधायक धर्मजीत ने बीजेपी कार्यालय बिलासपुर में बुधवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस के मेनिफेस्टो को आपत्तिजनक कहा।

भारतीय जनता पार्टी के तखतपुर के विधायक धर्मजीत ने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बिलासपुर में बुधवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो में जो भी बातें कही गई हैं आपत्तिजनक है, जैसा की आर्थिक जनगणना कराया जाएगा जो निजी धन है वह लोगों से लेकर अल्पसंख्यकों में बांटा जाएगा, और कांग्रेस पिछले 76 वर्षों से तुष्टिकरण की राजनीति करती आई है उनके मेनिफेस्टो में आज भी उसी की छाया है। उन्होंने कहा कांग्रेस हमेशा से बांटने का काम करते जा रही है। अल्पसंख्यक और आरक्षण के मुद्दे को लेकर भ्रम फैला रही है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में कहा गया है कि सरकार बनने पर आम अवाम की संपत्ति को लेकर अल्पसंख्यकों को दिया जाएगा जो बेहद निंदनीय है।

विधायक ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में लिखा हुआ है कि आमो आवाम की संपत्ति बैंक अकाउंट का सर्वे कराया जाएगा और उसे छीन कर विशेष वर्ग को बांट दिया जाएगा। जिसका भाजपा विरोध करती है, उन्होंने कहा कांग्रेस के घोषणा पत्र में 35 बार अल्पसंख्यक का जिक्र है जो तुष्टीकरण को दर्शाता है। विधायक ने बताया कि जो काम कभी डाकू और नक्सली किया करते थे अब भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी डंके की चोट पर वही करना चाहती है। इससे दो संप्रदाय के बीच की खाई और गहरी होगी और देश गृह युद्ध की तरफ अग्रसर होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles