हनुमान जन्मोत्सव पर थाना सरकंडा क्षेत्र में हिन्दू धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से धर्म विशेष के युवाओं द्वारा शोभायात्रा निकालकर तलवार, फरसा सहित अन्य हथियार लहराया, शिकायत बाद दो बदमाश गिरफ्तार।

हनुमान जन्मोत्सव के दौरान थाना सरकंडा क्षेत्र से हिन्दू धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से धर्म विशेष के युवाओं द्वारा शोभायात्रा निकालकर तलवार फरसा सहित अन्य हथियार लहराया जा रहा था। शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने ना केवल बगैर अनुमति के चल रहे डीजे को जब्त किया बल्कि इस मामले में दो बदमाशो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार भी बरामद किया है।

मंगलवार को हनुमान जयंती के अवसर पर मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर विविध आयोजन किए गए तो वही बुधवारी बाजार से शोभायात्रा भी निकाली गयी। इन्हीं आयोजनों के बीच एक शोभायात्रा ने सबको हैरान कर दिया। सनातन के आराध्य बजरंगबली के जन्म दिवस पर पता नहीं किस उद्देश्य के साथ शाहरुख, हिसार अली, अमन सोनकर, जांबाज अली आसिफ खान और सुधीर बेलदार सहित अन्यों के द्वारा एक रैली ईरानी मोहल्ला पठान पारा से निकाली गयी। जिसमें प्रतिबंधित डीजे तो था ही वही इसमें शामिल युवक अपने हाथों में तरह-तरह के हथियार लिए हुए थे और यह रैली धार्मिक तो कतई नहीं थी। इस कथित शोभायात्रा में शामिल बदमाश हथियार लेकर खुले आम आतंक और हुड़दंग मचाते दिखे। हिंदूवादी संगठनों से जुड़े युवकों ने जब देखा कि मुस्लिम युवकों ने हनुमान जयंती के नाम पर एक रैली निकाली है, जिसमें डीजे पर तरह-तरह के फिल्मी और अश्लील गाने बजाकर हुड़दंग किया जा रहा है, तो वहीं अधिकांश लोगों के हाथ में तरह-तरह के हथियार हैं।

इस मामले में पुलिस से शिकायत करते हुए खमतराई पटेल मोहल्ला में रहने वाले शिवराज यादव, धनंजय गोस्वामी आदि ने कहा कि यह पूरी तरह सोची समझी रणनीति के तहत की गई हरकत है, ताकि इस बहाने हिंदू देवी देवताओं और हिंदू परंपराओं को बदनाम किया जा सके। शहर में हिंदूवादी संगठनों ने भी हनुमान जयंती पर रैली निकाली लेकिन वह रैली पूरी तरह शांतिपूर्वक थी। उसमें ना तो फिल्मी गाने बजाए गए, ना हुड़दंग किया गया और ना ही इस तरह से हथियार लहराए गए। जाहिर सी बात है कि जब शाहरुख और आसिफ खान जैसे लोगों के हथियार के साथ रैली के वीडियो सोशल मीडिया पर जब वायरल होंगे तो संदेश यही जाएगा कि हिंदुओं ने हनुमान जयंती के नाम पर उद्दंडता की है जिसे साजिश और दंगा भड़काने का प्रयास बताते हुए धनंजय गोस्वामी और अन्य ने सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने भी आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 341, 395 ए,153 ए, 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है, तो वही वीडियो और फोटो के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। सरकंडा थाना प्रभारी डीएसपी रोशन आहूजा ने स्पस्ट कहा है कि इस तरह से किसी के भी द्वारा किसी भी धर्म के आस्था के साथ खिलवाड़ करने या ठेंस पहुंचाने का कृत्य किया जायेगा तो उसके ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

बहरहाल विधर्मियो के द्वारा यह रैली किसी सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे के लिए नहीं बल्कि हिंदू धर्म को बदनाम करने के लिए निकाली गई थी। नहीं तो हनुमान जयंती की रैली में भला कौन इस तरह के अजीबोगरीब हथियार लेकर निकलता है, क्योंकि रैली में कुछ युवक हाथ में चैन स्प्राॅकेट से बने अजीबोगरीब हथियार के साथ देखे गए। फिलहाल पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए किसी बड़े घटना के होने से पहले ही दो आरोपियों को घेराबंदी कर धर दबोचा।इस मामले में अब भी कई आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles