भारतीय जनता पार्टी लोकसभा प्रत्याशी तोखन साहू इन दोनों धुआंधार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। शुक्रवार को वे एक तरफ जहां मस्तूरी क्षेत्र में सक्रिय रहे तो वही बिलासपुर के अलग-अलग वार्डों में जाकर भी जनसंपर्क किया। इसी दौरान वे अलग-अलग समाज के प्रतिनिधियों से भी मिले। इसी क्रम में शुक्रवार को तोखन साहू ने सरकंडा स्थित राजस्व कॉलोनी सामुदायिक भवन में जायसवाल और डडसेना समाज प्रमुखों से मुलाकात की और उनसे लोकसभा चुनाव में आशीर्वाद मांगा।

ज़ी न्यूज से बातचीत में तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज से पूरा देश प्रभावित है और जायसवाल, डडसेना समाज प्रमुखों ने भी शत प्रतिशत समर्थन का वादा किया है। तोखन साहू ने एक बार फिर बड़े अंतर से जीत का दावा किया। इस मौके पर उनके साथ विधायक अमर अग्रवाल, पूर्व महापौर किशोर राय, विष्णु यादव और जायसवाल एवं डडसेना समाज के वरिष्ठ जन मौजूद रहे।





