Homeहमर बिलासपुरचुनावी समर पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक करबला...

चुनावी समर पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक करबला के भाजपा कार्यालय में संपन्न।

चुनावी समर में सभी राजनीतिक पार्टियां जोर आजमाइश कर रही है। सभा सम्मेलन के साथ ही मंत्रणा हेतु बैठको का दौर चल रहा है। कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने और उन्हें चुनाव में पूरा सहयोग करते हुए मतदाताओं तक सरकार की योजना पहुंचाने कवायद की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक करबला के भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई।

यहां चुनावी रणनीति पर विचार विमर्श किया गया, भाजपा के बड़े पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठनात्मक विषयो पर सलाह मशविरा किया गया। भजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश बिलासपुर के जिला कार्यालय में बिलासपुर लोकसभा एवं कोरबा लोकसभा की लोकसभा संचालन समिति के सदस्यों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने मतदान का प्रतिशत बढाने पर जोर दिया। साथ ही मतदान के प्रतिशत को किस तरह से बढ़ाया जा सकता है इस संदर्भ में विस्तार से चर्चा की, इसके अतिरिक्त बूत मैनेजमेंट के विषयों पर भी उन्होंने कुछ जरूरी टिप्स दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments