अजाक्स द्वारा बिलासपुर में वंचित वर्ग के निर्धन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग।

अजाक्स द्वारा संचालित डॉ. भीमराव अंबेडकर ज्ञान केंद्र अंतर्गत वंचित वर्ग के निर्धन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के लिए सीजीपीएससी और व्यापम की प्री कोचिंग की सुविधा शुरू की गई है। इसके लिए स्क्रीनिंग टेस्ट और साक्षात्कार का आयोजन किया गया, बिलासपुर में वंचित वर्ग के निर्धन प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्नातक स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग सुविधा दी जाएगी।

नि:शुल्क कोचिंग के लिए सीजी व्यापमं के लिए 78 छात्रों ने पंजीयन कराया था। इसी तरह सीजी पीएससी के लिए 75 छात्रों ने पंजीयन कराया था। वहीं 9 छात्रों की स्पॉट एंट्री की गई। प्रवेश परीक्षा में सीजी पीएससी कोचिंग के लिए 32 छात्र शामिल हुए। इसी तरह व्यापमं की तैयारी के लिए 22 छात्रों ने परीक्षा दी। ऐसे में कुल 54 छात्रों ने प्रवेश लिया। प्रवेश परीक्षा में विलासपुर के अलावा दूरस्थ ग्रामीण अंचल के छात्र ज्यादा शामिल हुए।

परीक्षा के बाद छात्रों को प्रवेश दिया गया। ये छात्र अपने चयन के अनुसार निशुल्क कोचिंग ले और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगे। ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर ज्ञान केंद्र अंतर्गत’ अभियंता भवन एकता ब्लड बैंक के पास मगरपारा बिलासपुर में सामान्य, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को प्रथम चरण में सीजी व्यापम, एवं सीजी पीएससी के माध्यम से ली जाने वाली परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग प्रदान करने की योजना है। निःशुल्क कोचिंग की शुरुवात गौरेला पेंडा मरवाही जिले में सबसे पहले प्रारंभ की गई। इसकी सफलता के बाद अब एजुकेशन हब के नाम से जाने वाले जिला बिलासपुर में इस निःशुल्क कोचिंग की सुविधा प्रारंभ की है, जल्द ही प्रदेश के अन्य जिले जांजगीर चाम्पा, सारंगढ़ बिलाईगढ़, रायपुर कोरबा, सूरजपुर आदि दूरस्थ जिलों में निर्धन प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग की सुविधा प्रदान की जावेगी.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles