Homeहमर बिलासपुरदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ द्वारा नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट मैदान में...

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ द्वारा नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट मैदान में समर कैंप का आयोजन।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ द्वारा नॉर्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट मैदान में समर कैंप का आयोजन किया गया है। इस कैम्प में विभिन्न प्रकार के खेलकूद का आयोजन और प्रशिक्षण स्कूली बच्चों को दिया जा रहा है। मुख्य रूप से आयोजन में तैराकी, बैडमिंटन, डांस, स्केटिंग और कराटे सहित अन्य समर कैंप में खेलकूद का आयोजन किया गया है। सभी खेलकूद के लिए रेलवे और नॉन रेलवे के लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित किए गए हैं।

यहां पर खेलकूद और प्रशिक्षण का आयोजन सुबह 6:00 से सुबह 10:00 तक और शाम 4:00 बजे से रात 8:00 तक दिया जा रहा है। समर कैंप के आयोजन समिति हेमंत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में तैराकी को लेकर ही सर्वाधिक बच्चों का रुझान देखा जा रहा है, वहीं आगामी दिनो में आयोजित होने वाले अन्य खेल कुद पर भी स्कूली बच्चों का रुझान जरूर देखने को मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments