थाना सीपत अंतर्गत ग्राम सेलर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग कुशल साहू की लाश उसके घर से 3 किलोमीटर दूर खेत के पास खून से सनी हुई मिली। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने सीपत पुलिस को दी। जहां मौकाए वारदात पर पहुंचकर पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर घटना के सम्बंध में पूछताछ करना शुरू किया।इस दौरान पता चला कि कुशल साहू की दो पत्नी है, वहीं मृतक का पारिवारिक विवाद चल रहा था। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामले को हत्या करार दिया है।

क्योंकि मृतक के गले औऱ शरीर मे चोट औऱ गहरे जख्म नजर आ रहे है।पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए बॉडी सीपत के ही स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। फिलहाल मृतक का छोटा बेटा घर से फरार है इसलिए सन्देह है कि मृतक का बेटा घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है। जिसकी सीपत पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है उसके पकड़े जाने के बाद ही मामले का खुलासा हो सकेगा।





