होम एग्जाम के रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं, इस बार जिले का प्रतिशत आशा जनक रहा है, नवी और ग्यारहवीं के रिजल्ट देखते ही विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, किसी छात्र का अस्सी फीसदी तो किसी ने नब्बे प्रतिशत अंक अर्जित किया है, उम्मीद से अच्छा परिणाम देखकर छात्रों और अभिभावकों में उत्साह साफ नजर आ रहा है।

इस बार जिले में स्थानीय परीक्षाओं में कक्षा नवी के रिजल्ट पचहत्तर फीसदी, तो वही कक्षा ग्यारहवी में पच्चासी प्रतिशत रिजल्ट आने से शिक्षा विभाग में भी उत्साह है। पिछले बार स्थानिय परीक्षा के रिजल्ट आशा जनक नहीं थे, शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों को पढ़ाई पर ध्यान देने निर्देश दिया, जिसका असर इस बार की परीक्षा परिणाम में नजर आया।

बिलासपुर जिले का ओवरऑल रिजल्ट इस बार अठहत्तर फीसदी और 75% रहा है ।जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया इस बार विद्यर्थियों और शिक्षकों की मेहनत दिख रही हैं, उम्मीद से अच्छा परिणाम आया हैं, वही 16 जून से नए सत्र की शुरूआत होने वाली हैं जिसकी तैयारी में विभाग जुटा हुआ है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 16 जून से नए सत्र की शुरुआत होने जा रही है, वही बोर्ड परीक्षा के नतीजे चुनाव के बाद घोषित करने की बात कही जा रही हैं।


