Homeहमर बिलासपुरतखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दर्री में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री...

तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दर्री में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री विनोद तावड़े ने आम सभा को किया संबोधित।

आज तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दर्री में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री विनोद तावड़े ने एक आम सभा को संबोधित किया उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब विपक्ष को अपनी हार नजर आ रही है तो अफवाह फैलाने में लगी हुई है वह संविधान बदलने की बात कह रही है संविधान का सम्मान तो नरेन्द्र मोदी जी ने किया जब पहली बार संसद में जीत कर आए तो संसद की सीढ़ियों को नमन करते हुए संविधान की प्रति को अपने सर पर धारण किया और शपथ ली की मै संविधान के बताए रास्तों पर चलकर देश के लोगो की सेवा करूंगा श्री तावड़े ने बताया कि बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को भाजपा ने अपना संकल्प पत्र का प्रकाशन किया और जब मोदी जी द्वारा संकल्प पत्र का विमोचन किया जा रहा था तब उस मंच पर संविधान की प्रति रखी गई थी उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने 80 बार संविधान में बदलाव किए और हम पर संविधान बदने के झूठे आरोप लगा रहे हैं आज कांग्रेस कर्नाटक में आदिवासी दलित ओबीसी के आरक्षण को एक विशेष समुदाय को देने जा रही है राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे कहते हैं कि यह जो आपके बाप दादाओं की संपत्तियां है उसमे से आधा पैसा तुम्हारा है और आधा सरकार का है और वे आपको विरासत में मिली संपत्ति को एक खास समुदाय को देने की वकालत कर रही है श्री विनोद तावड़े जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी एक ऐसे कर्मयोगी है जिन्होंने 2014 से आज तक एक दिन भी छुट्टी नहीं ली जब पूरा देश अपने अपने घरों में दिवाली मना रहा होता है तब नरेन्द्र मोदी जी सीमा पर देश के जवानों का हौसला बढ़ा रहे होते हैं।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जी एक गरीब का बेटा है पूरा देश को वो अपनी परिवार मानते हैं और सभी को परिवार मानकर अनेकों कल्याणकारी योजनाओं की शुरुवात की देश के गरीबों आश्रय देने 4 करोड़ प्रधानमंत्री आवास की सौगात दी, मुफ्त अनाज देने की योजना बनाई, किसान सम्मान निधि से किसानों को प्रोत्साहित किया वही महिलाओं को उज्जवला गैस सिलेंडर की सौगात दी जब सारा देश कोविद महामारी के चपेट मे था ऐसे समय में देश के 140 करोड़ जनता को नि:शुल्क टीका लगाने का काम भी नरेन्द्र मोदी जी ने किया श्री साव ने कहा भाजपा जो कहती है वो करती है पिछले विधानसभा चुनाव में किए गए बड़े बड़े वायदों को 90 दिनो के भीतर पूरा करने का रिकार्ड भाजपा ने बनाया छत्तीसगढ़ के लोग आज भी कांग्रेस के कुशासन अन्याय और भ्रष्टाचार को नही भूले है भूपेश बघेल की सरकार भ्रष्टाचार पर भ्रष्टाचार करती रही और प्रदेश की जनता मामूली सुविधाओं के लिए भटकती रही।

तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने पहली केबिनेट में 188 लाख प्रधानमंत्री आवास को स्वीकृति दिया जो जल्द ही बनने शुरू हो जायेंगे किसानों को 3100 रुपए के हिसाब से 21 क्विंटल धान की एकमुश्त राशि दिया दो वर्ष का पिछला बकाया बोनस दिया महतारियो को एक हजार रुपए प्रति माह की दर से 1200 रुपए साल का देने का काम किया यह सब मोदी जी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के कारण संभव हुआ, मंच पर अरूण सिंह चौहान पूर्व विधायक राजू क्षत्रिय हर्षिता पाण्डे संतोष कौशिक घनश्याम कौशिक अशोक ठाकुर राजेश तिवारी राजेश सोनी त्रेता नाथ पाण्डे सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments