Homeहमर बिलासपुरगुरुवार को कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने बिलासपुर में किया रोड शो।

गुरुवार को कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने बिलासपुर में किया रोड शो।

गुरुवार को कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने बिलासपुर में रोड शो किया। सचिन पायलट का रोड शो गांधी चौक से प्रारम्भ हुआ, सचिन पायलट और लोकसभा प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया, जीप में सचिन पायलट, देवेंद्र यादव, सुबोध हरितवाल, विजय पांडेय सवार थे, पंथी नृत्य, रावत बाजा, और डीजे के धुन पर थिरकते युवाओ का उत्साह देखते बनता था, रोड शो में युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के सैकड़ो कार्यकर्ता, महिला कांग्रेस, सेवादल सहित कांग्रेस के सभी अनुषांगिक संगठन, इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल के पदाधिकारी शामिल हुए, सचिन पायलट और देवेंद्र यादव का जगह जगह, स्वागत हुआ, रोड शो देवकीनन्दन चौक में सम्पन्न हुआ।

रैली के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर निकले जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई और लोगों को आने-जाने भी समस्या का सामना करना पड़ा। राहगीर कहते रहे कि नेता जी को आने जाने वालो का भी ख्याल रखना चाहिए, सड़क के किनारे रेली निकालनी चाहिए जी जिससे जनता को किसी प्रकार की समस्या ना हो, लेकिन इन्हें तो अपने प्रचार से मतलब है, लोगों की समस्या से कोई लेना देना नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments