आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और बेहतर तरीके से कराने के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर ने प्रशासनिक और पुलिस विभाग की मीटिंग ली। सर्किट हाउस में आयोजीत मीटिंग में निर्वाचन अधिकारी कलेक्टर ने मतदान केंद्रों में मतदाताओं के लिए तमाम सुविधाएं बढाने के साथ चुनाव सम्बन्धी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बिलासपुर जिला और पुलिस प्रशासन आगामी 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है। इसी के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की आवश्यक मीटिंग ली।मीटिंग के दौरान कलेक्टर अवनीश शरण ने बताया कि लोकसभा चुनाव को अब केवल 96 घण्टे ही शेष है। यही 96 घण्टे सबसे ज्यादा संवेदनशील और महत्वपूर्ण माने जाते है। ऐसे में भारत निर्वाचन आयोग का बढ़ती गर्मी के मद्देनजर मतदान केंद्रों में मतदाताओं के मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के हिदायत दिए है।इसलिए जिला निर्वाचन आयोग एवं कलेक्टर ने जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की बैठक लेकर तैयारियों, मतदान केंद्रों में सुविधाओं की विस्तार से समीक्षा की और मतदान केंद्रों में मतदाताओं को तमाम आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने और तमाम व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर अवनीश शरण ने बताया कि इसके साथ ही जब चुनाव के 48 घण्टे बचते है उस समय सबसे जरूरी लॉ एंड ऑर्डर का मसला होता है।जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन द्वारा सम्भाला जाता है। इसके मद्देनजर बैठक में उपस्थित एसपी रजनेश सिंह सहित पुलिस के अन्य उच्चाधिकारियों को कलेक्टर ने बाहरी प्रत्याशियों के ठहरने वाले स्थलों की जांच कर सतत मोनिटरिंग करने, साथ ही बाहरी सीमाओं से बिलासपुर की सीमाओं के प्रवेश पर जांच के साथ शहरी क्षेत्र के पॉइंट स्थलों में संदिग्धों की जांच पड़ताल करने के निर्देश दिए।

एसपी रजनेश सिंह ने कहा कि बिलासपुर लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो, इसलिए वे शुरू से ही गुंडे बदमाशों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाते हुए अपराधियों और अवैध गतिविधियों पर विशेष निगाहे जमाएं हुए है। एसपी रजनेश सिंह ने बैठक में बताया कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद हैं। 337 संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर खास नजर रहेगी। सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। इसके अलावा 49 पेट्रोलिंग टीम भी गश्त करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए 4 हजार से ज्यादा लोगों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। 56 अवैध हथियार जब्त किए गये हैं। इस दौरान 748 लाईसेन्सी बन्दूकें जमा कराई गई है। 7 लोगों को जिला बदर किया गया है। 5 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त किये गये हैं।



मीटिंग के दौरान कलेक्टर ने इशारे ही इशारे में स्पष्ट कर दिया है कि जो कोई भी प्रत्याशी बाहरी है उसके ठहरने के स्थलों की बारीकी से जांच की जाएगी। फिर चाहे वो किसी भी पार्टी से ताल्लुकात ही क्यों ना रखता हो। इसके साथ ही शहर में भी अवैध गतिविधियों पर नजर रखकर सख्त कार्यवाही की जाएगी। फिलहाल मीटिंग का उद्देश्य जिले में लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से कराने को लेकर है। लोग बेफिक्र लोक सभा मे अपने मताधिकार का उपयोग करें इसलिए प्रशासन और पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी के मद्देनजर शुक्रवार को आयोजित जिला निर्वाचन की मीटिंग लम्बे समय तक चली। मीटिंग में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ साथ पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे।


