वन विभाग के कर्मचारियों पर मारपीट करने और दुर्व्यवहार का आरोप लगा है. तखतपुर के पास ग्राम खरगहना के ग्रामीण बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे. उन्होंने बताया कि आवास निर्माण के लिए रेत उत्खनन कर रहे थे तभी वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट की. ग्रामीणों ने जब इसका विरोध किया तो दुर्व्यवहार कर धमकियों देने लगे. उनका कहना है शासन ने ग्रामीणों को आवास निर्माण के लिए घाट से मुफ्त रेत देने कहा है. ग्रामीणों को य़ह सुविधा देने के बजाय वन विभाग के कर्मचारी माफियाओं से सांठ-गांठ कर रेत की अफरा तफरी कर रहे हैं. प्रभावितों ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की है।





