Homeहमर बिलासपुरट्रेन लेट: गर्मी के दिनों में यात्रियों को घंटो प्लेटफार्म में काटना...

ट्रेन लेट: गर्मी के दिनों में यात्रियों को घंटो प्लेटफार्म में काटना पड़ रहा, कल की रवाना हुई आजाद हिंद अभी तक प्लेटफार्म पर नहीं पहुंची है, लगभग 22 घंटे की देरी से चल रही।

ट्रेन लेट की समस्या कम होने की बजाय बढ़ती ही जा रही है। जिसके कारण यात्रियों को बहुत परेशानी उठानी पड़ रही है कुछ ट्रेन तो ऐसी हैं कि जो 15 से 20 घंटे लेट चल रही है। यात्रियों को प्लेटफार्म में सुबह से शाम तक इंतजार करना पड़ रहा है। ट्रेनो की बढ़ रही लेट लतीफी से यात्रियों में नाराजगी भी देखी जा सकती रही है। गर्मी के दिनों में यात्रियों को घंटो प्लेटफार्म में काटना पड़ रहा है, साथ ही छोटे बच्चों को बहुत परेशानी हो रही है। लगभग सभी रूट में चलने वाली ट्रेन लेट से ही चल रही है।

इस परेशानी की वजह से कई बार यात्री मजबूर होकर टिकट कैंसिल करवा रहे हैं। कल की रवाना हुई आजाद हिंद अभी तक प्लेटफार्म पर नहीं पहुंची है। लगभग 22 घंटे की देरी से चल रही है, वही उत्कल 4 घंटे देरी से चल रही है और लोकल एवं टाटा इतवारी कैंसिल कर दी गई है, जिसके कारण यात्री बहुत परेशान हो रहे हैं। वे घंटो से प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं लेकिन ट्रेन की कोई खबर नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments