पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने ज़िले की होनहार बेटियों वेदांतिका और प्रिया का किया सम्मान करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी हैं, छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षा में बिलासपुर की बेटी 12वीं की छात्रा वेदांतिका शर्मा ने प्रदेश में 5वां रैंक हासिल किया हैं, वेदांतिका ने 96% अंकों के साथ प्रदेश में पाँचवा स्थान हासिल किया हैं, वह यूपीएससी की तैयारी करना चाहती है। पुलिस अधीक्षक ने मार्गदर्शन एवं तैयारी करने के तरीक़े की जानकारी भी ली।



वही सकरी की रहने वाली प्रिया साहू ने 10 वी की छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा में टॉप टेन में जगह बनायी है, प्रिया ने 97.33% अंकों के साथ प्रावीण्य सूची में 9वा रैंक हासिल किया है। प्रिया भविष्य में इंजीनियरिंग करना चाहती हैं और IIT में पढ़ना चाहती हैं। पुलिस अधीक्षक ने दोनों ही बच्चियों से अपने पढ़ाई के तरीक़े को जारी रखने की सलाह दी है जिससे वो भविष्य में सफलता हासिल कर सकें। पुलिस अधीक्षक ने दोनों ही बच्चियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। इस दौरान अति. पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और अर्चना झा तथा डीएसपी मंजुलता उपस्थित थे।


