Homeहमर बिलासपुरराजेंद्र नगर स्थित "आचार्य कोचिंग" सेंटर का रिजल्ट इस बार सीबीएसई में...

राजेंद्र नगर स्थित “आचार्य कोचिंग” सेंटर का रिजल्ट इस बार सीबीएसई में भी शत प्रतिशत।

शिक्षा के क्षेत्र में जाना पहचाना नाम आचार्य इंस्टिट्यूट है, राजेंद्र नगर में स्थित आचार्य कोचिंग सेंटर का रिजल्ट इस बार सीबीएसई में भी शत प्रतिशत रहा है, यहां प्रदेश भर के बच्चे कोचिंग करने आते हैं, इस वर्ष भी दसवीं और बारहवीं सीबीएसई परीक्षा में बच्चों ने अपना परचम लहराया है। यहां पर नीट, जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी कराई जाती है। हर वर्ष यहां का रिजल्ट सर्वश्रेष्ठ रहता है।

शिक्षा के क्षेत्र में अचार्य इंस्टीट्यूट का अपना एक अलग मुकाम है, यहां विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है, नीट, जेईई, छटवीं से बारहवी के बच्चों की कोचिंग की खास व्यवस्था है, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी इस कोचिंग के छात्रों ने अपना परचम लहराया है। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में छात्रों ने शत प्रतिशत अंक पाकर संस्थान सहित शहर का नाम रोशन किया है। इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर संदीप त्रिवेदी ने बताया कि यहां प्रदेश भर के बच्चे शिक्षा लेने पहुंचते हैं, वैसे तो शहर में कई कोचिंग है। लेकिन अचार्य इंस्टीट्यूट के शिक्षकों की प्रतिबद्धता है कि यहां आने वाले सभी विद्यार्थियों का लक्ष्य पूरा करने में उनका योगदान दे। यहां आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की जाती है, शिक्षा सबके लिए के मूल मंत्र के साथ अचार्य इंस्टीट्यूट काम करता है।

आचार्य इंस्टिट्यूट में नीट, जेईई, फाऊंडेशन कोर्स के साथ ही कक्षा छठवीं से 12वीं के विभिन्न विषयों की कोचिंग दी जाती है।साथ यहां ड्रॉपर बच्चों के लिए भी विशेष कोचिंग की व्यवस्था है। राजेंद्र नगर में भव्य एवं सर्वसुविधायुक्त कोचिंग क्लास में शिक्षा लेने बच्चे दूर दराज से इस प्रतिष्ठित कोचिंग में पहुंचते हैं और प्रतिवर्ष की तरह हर वर्ष यहां का बेहतर रिजल्ट ही इसकी विश्वसनीयता बया करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments