तैयबा चौक तालापारा में सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराने वाला बदमाश आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार।

तालापारा क्षेत्र में एक बार फिर से तलवार लहरा कर दहशत फैलाने वाले आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि तैयबा चौक तालापारा में मुदस्सिर उर्फ मुसाफिर उर्फ राजा अहमद नाम का बदमाश तलवार लेकर सार्वजनिक स्थान पर आते जाते लोगों को डरा धमका रहा है। एसपी को सूचित कर पुलिस की एक टीम उसे पकड़ने पहुंची तो देखा कि बदमाश तलवार लेकर हंगामा मचा रहा है। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर मुश्किल से राजा अहमद को पकड़ा। पुलिस ने उसके खिलाफ 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles