थाना सरकंडा अंतर्गत एक 17 वर्षीय नाबालिग बालक ने अज्ञात कारण से फांसी लगाकर सुसाईड की।

थाना सरकंडा अंतर्गत एक 17 वर्षीय नाबालिग बालक ने अज्ञात कारण वश फांसी लगाकर सुसाईड कर ली। सूचना पाकर मौकाए वारदात पर पहुंची पुलिस ने शव मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कार्यवाही कर मामले को विवेचना में लिया है। जानकारी मिली कि 17 वर्षीय मृतक आशीष सूर्यवंशी कबाड़ का कार्य करता था जो नशे का भी आदि था, जो अपने दो भाइयों के साथ खमतराई आवास पारा में रहता था। मृतक के दोस्त दीपक ने बताया कि सुबह जब वह आशीष को काम पर जाने के लिए बुलाने आया तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। फिर उसने कई बार आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नही आने से उसने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर घुसा तो देखा कि आशीष की लाश फंदे से लटकी हुई थी। दीपक ने तत्काल इसकी सुचना आस पास के लोगों को और पुलिस को दी मौके पर पहुंची सरकंडा थाना पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टेम के लिए सिम्स भेज दिया।

बहरहाल मृतक आशीष ने किन कारणों की वजह से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।घटनास्थल पर भी किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नही मिलने से भी पुलिस की जांच में कई प्रकार के अड़चनें निर्मित हो रही है।फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम कर मामले की जांच में जुट गई है।पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles