थाना तारबाहर मामला: रेलवे ठेकेदार अंडर में हाउसकीपर और सुपरवाइजर कर्मचारी के साथ अज्ञात 6 बदमाशों ने मारपीट कर लूटने की कोशिश की।

थाना तारबाहर अंतर्गत रेलवे यार्ड के पास रेलवे ठेकेदार के अंडर में हाउसकीपर और सुपरवाइजर का काम करने वाले के साथ अज्ञात 6 बदमाशों की ओर से मारपीट कर लूट की कोशिश की गई। इस पूरी घटना की शिकायत शिकायतकर्ता ने थाना तार बाहर में दर्ज कराई है। घटना की जानकारी देते हुए मोहन लाल यादव ने बताया कि मोहम्मद कौशर और वह खुद रेलवे के अंडर में हाउसकीपर और सुपरवाइजरिंग का काम करते हैं।

मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात यह लोग ड्यूटी पर जा रहे थे कि कुछ बदमाशों ने रेलवे यार्ड के पास रास्ता रोककर सुपरवाइजर मोहम्मद कौसर के साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाइल और पैसे लूटने का प्रयास किया हालांकि इस दौरान हाउसकीपर मोहन लाल यादव मौके पर पहुंच गया और गनीमत थी कि सामने से कुछ गाड़ियां आ रही थी। इसी बीच सारे बदमाश भाग खड़े हुए। मारपीट में मोहम्मद कौसर को गंभीर चोटे आई हैं।जिसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल शिकायत के बाद तारबाहर पुलिस अज्ञात लुटेरों के खोजबीन में जुट गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles