Homeहमर बिलासपुरहेमूनगर निवासी दसवीं की छात्रा शाश्वती बारूई ने 97.20% हासिल कर शहर...

हेमूनगर निवासी दसवीं की छात्रा शाश्वती बारूई ने 97.20% हासिल कर शहर और समाज का नाम किया रोशन।

बिलासपुर के हेमुनगर में रहने वाली कक्षा दसवीं की छात्रा ने अपने परिवार के साथ शहर और समाज का नाम रोशन किया है। पिछले दिनों जारी सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे में रेलवे इंग्लिश मीडियम नंबर वन की छात्रा शास्वती बारुई ने 97.20% अंक हासिल कर अपने स्कूल में टॉप किया है। उसकी इस सफलता से स्कूल के अलावा माता-पिता और पूरा समाज स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

शास्वती के पिता डॉ पीयूष कांति बारुई बंगाली स्कूल के प्राचार्य हैं, जिन्होंने हमेशा ही अपनी बेटी को बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया, जबकि मां शारदा बारुई कहती है कि बेटी की लगन और उसके ही प्रयास से इतनी बड़ी सफलता हासिल हुई है। नियमित 8 से 9 घंटे पढ़ाई करने वाली शास्वती बारुई का मानना है कि एकनिष्ठ होकर की गई मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। उन्होंने अपने जैसे अन्य छात्र-छात्राओं से भी ईमानदार कोशिश की उम्मीद जताई। दसवीं बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाली शास्वती बारुई की सफलता से परिवार तो प्रसन्न है ही समाज और शहर भी स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments