Homeहमर बिलासपुरसरकंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी धनवार पारा में रहने वाले यादव...

सरकंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी धनवार पारा में रहने वाले यादव परिवार की 20 वर्षी बेटी 4 मई से लापता।

सरकंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी धनवार पारा में रहने वाले यादव परिवार की 20 साल की बेटी 4 मई से लापता है। परिजनों ने उसे ढूंढने की काफी कोशिश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा है। इधर परिजन आरोप लगा रहे हैं कि 5 मई को अपनी बेटी के गुमशुदगी का रिपोर्ट थाना सरकंडा मे दर्ज कराया है। किन्तु सरकंडा पुलिस द्वारा अब तक मेरी बेटी का पता नही लगाया जा रहा, परिजन शंका जता रहे हैं कि पड़ोसी युवक उनकी बेटी को बहला फुसला कर भगा ले गया है लेकिन पुलिस उसे ढूंढने का प्रयास नहीं कर रही है। जिसके बाद लापता युवती के परिजन अपनी शिकायत ले कर एसपी कार्यालय पहुंचे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments