Homeहमर बिलासपुरनिजी स्कूलों की तर्ज पर अब सरकारी स्कूलों में भी समर कैंप...

निजी स्कूलों की तर्ज पर अब सरकारी स्कूलों में भी समर कैंप प्रारंभ।

आए निजी स्कूलों की तर्ज पर अब सरकारी स्कूलों में भी समर कैंप शुरू हुआ है। यह दो चरणों में संपन्न हो रहा है पहले चरण में स्कूल स्तर पर सोमवार से सप्ताह भर के लिए शुरू हुआ, तो वही 21 जून से जिला स्तरीय आवसीय समर कैम्प बहतराई स्टेडियम में शुरू होगा। राज्य शासन के निर्देश पर शुरू समर कैंप को लेकर शिक्षा अधिकारियों में संशय था, कि गर्मियों में बच्चे स्कूल पहुंचेंगे या नहीं। लेकिन पहले दिन ही छात्रों की अच्छी खासी उपस्थित से शिक्षा विभाग में उत्साह हैं।

स्वामी आत्मानंद मल्टीपरपस स्कूल की प्राचार्य ने बताया की पहले दिन समर कैंप में आए छात्रों को कविता पाठ सिखाया गया, साथ ही विभिन्न विधाओं में शिक्षक उन्हें खेल-खेल में सीखा रहे हैं। इससे बच्चों में कुछ नया सीखने को मिलेगा, इस शिविर का उद्देश्य गर्मी की छुट्टियों का सदुपयोग करना और नई-नई चीजों से विद्यार्थियों को अवगत कराना हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments