Homeहमर बिलासपुरधान उठाव नहीं होने और क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर शहर...

धान उठाव नहीं होने और क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर शहर के जिला सहकारी कर्मचारियों ने की संघ की बैठक।

समय पर धान उठाव नहीं होने और क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर शहर के बीआर यादव गार्डन में जिला सहकारी कर्मचारियों ने संघ की बैठक रखी। जिसमें एक नवंबर से खरीदी गई धान का उठाव नही होने से परेशान हो रहे कर्मचारियों ने आज बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जिसमें बताया गया है की नमी के कारण धान में कमी आई है। जिससे समिति को सुखत धान के कारण क्षति हो रही है।

इस बैठक के बाद संघ ने मीडिया को बताया की धान खरीदी के बाद भी जबरिया धान का उठाव नही हो रहा है, बारिश और आंधी तूफान के चलते धान खराब होता जा रहा है और अब तेज गर्मी के चलते धान की सूखे की स्थिति बन गई है। समिति ने प्रशासन से मांग की है की अगर जल्द उन्हे सुखत धान की क्षतिपूर्ति नही दी गई तो आगामी समय में संघ उग्र आंदोलन करने पर मजबूर होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments