Homeहमर बिलासपुरतोरवा पुलिस ने बाइक चोरी और चाकू बाजी करने के मामले में...

तोरवा पुलिस ने बाइक चोरी और चाकू बाजी करने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

तोरवा पुलिस ने बाइक चोरी और चाकू बाजी करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। तोरवा थाना प्रभारी राहुल तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए दोनों ही आदतन अपराधी हैं। जिनके खिलाफ थाना तोरवा और सिविल लाइन में कई मामले दर्ज हैं। थाना प्रभारी राहुल तिवारी ने बताया कि पहले मामले में रायपुर निवासी दुर्गेश यादव जो बिना नंबर प्लेट के चोरी के मोटरसाइकिल लेकर घूम रहा था। जिसे संदेह के आधार पर तोरवा पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने धर दबोचा।

बताया जा रहा है कि दुर्गेश यादव पूर्व में थाना सिविल लाइन से पुलिस अभीरक्षा में रहते हुए फरार हो गया था।हालांकि बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। इसी तरह दूसरे मामले में तोरवा पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास सुलभ शौचालय के पास प्रार्थी रवि कुर्रे से शराब के लिए पैसे की मांग पर उसे धारदार हथियार दिखाकर मारपीट करने वाले रिक्शा चालक गोपाल राव उर्फ रंगीला को गिरफ्तार किया है। तोरवा पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध गम्भीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments