आपातकालीन स्थिति में विभिन्न समस्याओं में लोगों की मदद करने वाले डायल 112 के चालक और आरक्षक को एसपी रजनेश सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि जिले की आपातकालीन सेवा डायल 112 में कार्यरत आरक्षक और चालक लंबे समय से अपनी जान की बाजी लगाकर दूसरों की मदद कर रहे है। किसी ने चाकुबाजी मे खुद चाकू खाकर दूसरे की जान बचाई; तो किसी ने आत्महत्या करने वालों को समय पर बचाया तो किसी चालक और आरक्षक ने प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला का सुरक्षित प्रसव करवा कर उन्हें अस्पताल तक पहुंचा।


इस तरह आमजनता के लिए तत्परता दिखाकर हर विकट परिस्थिति में लोगों की मदद करने वाले पुलिस फौज डायल 112 के कर्मचारियों का पुलिस लाइन में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मानित किया। डायल 112 के चालक और आरक्षक एसपी के हाथों सम्मान पाकर गदगद नजर आए। एसपी ने कहा कि सभी को प्रशस्ति पत्र के साथ कैश रिवार्ड भी दिया जायेगा ताकि इस विशेष सम्मान से डायल 112 में कार्यरत आरक्षक और चालकों का अपने जिम्मेदारियों के प्रति हमेशा मनोबल बढ़ा रहे।





