शहर में थम नहीं रहे सड़क हादसे, हाइवा के रौंदने से एक की मौत।

लगातार जन जागरूकता अभियान के बावजूद आज भी सड़क हादसों में जाने जा रही है तो कोई हादसे में जीवन भर के लिए अपाहिज हो रहा है। इसी तरह दो अलग-अलग एक्सीडेंट के मामले में जहां एक की मौत हो गयी तो एक जीवन भर के लिए अपाहिज हो गया। थाना तोरवा अंतर्गत मानिकपुर गांव के रहने वाले 70 वर्षीय हर प्रसाद कैवर्त अपने साइकिल पर सवार होकर बकरी का चारा लेने के लिए ग्राम पोड़ी की ओर जा रहे थे। तभी नहर रास्ता के पास अवैध उत्खनन कार्य मे लगे पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे यमराज रूपी हाइवा ने साइकिल सवार हर प्रसाद कैवर्त को रौंद दिया। घटना में मौके पर ही हर प्रसाद की मौत हो गयी। एक्सीडेंट के बाद मौके से हाइवा चालक फरार हो गया। मौकाये वारदात पर पहुंची पुलिस ने हाईवे चालक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 306 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

इसी तरह दूसरे मामले में टेमरी निवासी उमेन्द्र सोनवानी अनिल कुमार सहित अन्य के साथ बाइक में सवार होकर भाटापारा जा रहा था। तभी रास्ते मे भाटापारा के करीब ग्राम देवरी में सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवारों को ठोकर मार दी। इस हादसे ने उमेन्द्र सोनवानी के एक हाथ पांव छीन लिया या यूं कहें कि हादसे में उमेन्द्र के एक हाथ और पांव काटने पड़े। वहीं अनिल कुमार की पैर की हड्डी टूट गयी जबकि तीसरे को सामान्य चोट आई। सिम्स के केजुअल्टी विभाग में भर्ती घायल के परिवार वाले चाहते है कि घायल के परिवार को इस हादसे में मुआवजा राशि मिले, साथ ही हाइवा चालक पर भी ठोस कार्यवाही होना चाहिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles