बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने एक लंबे अरसे बाद जन दरबार अपनों से मुलाकात का आयोजन।

बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने एक लंबे अरसे बाद जन दरबार अपनों से मुलाकात का आयोजन किया। हालांकि इस समय भी आदर्श आचार संहिता प्रभावी है, जिस कारण से नई योजनाओं की शुरुआत नहीं हो सकती। बावजूद इसके बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी समस्या लेकर विधायक के राजेंद्र नगर स्थित कार्यालय पहुंचे। बिलासपुर विधायक ने सब की समस्याओं को सुना और 6 जून के बाद उनके निराकरण का भरोसा दिलाया, तो वही उन समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया जिन पर आचार संहिता का प्रभाव नहीं है।

इस दौरान विधायक अमर अग्रवाल से मिलने अग्निवीर की तैयारी में जुटे युवक युवतियां भी पहुंचे जिन्हें अमर अग्रवाल ने शुभकामनाएं देते हुए सफलता अर्जित करने की कामना की। अमर अग्रवाल ने कहा कि जनता से संपर्क बनाए रखने के लिए वे 25 मई शाम 6:00 बजे एक बार फिर संवाद अमर भैया के साथ के माध्यम से फेसबुक लाइव पर जनता से जुड़ेंगे और उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles