झीरम घाटी में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए बिलासपुर के विश्वकर्मा भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन।

झीरम घाटी नक्सली हमले की दसवीं बरसी पर हत्याकांड में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जूना बिलासपुर के विश्वकर्मा भवन में लायंस क्लब महिला समूह और कांग्रेसियों ने मिलकर रक्तदान शिविर आयोजित किया। इस दौरान मारे गए कांग्रेस नेताओं को श्रद्धांजलि देकर उन्हें नमन किया गया, बड़ी संख्या में रक्तदाता पहुंचकर अपना योगदान दिया। प्राप्त रक्त को थैलेसीमिया से पीड़ित मरीजो को दिया जाएगा, इस काम में सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कहा कि रक्तदान पुण्य का काम है, इसमें सभी को योगदान देना चाहिए। रक्तदाताओं को गुलदस्ता प्रमाण पत्र देखकर सम्मानित किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles