बृहस्पति बाजार को संवारने तैयार प्रोजेक्ट को लेकर निगम आयुक्त ने सब्जी विक्रेताओं की विशेष बैठक, किया आशंकाओं को दूर।

बृहस्पति बाजार को संवारने तैयार प्रोजेक्ट को लेकर निगम आयुक्त ने सब्जी विक्रेताओं की बैठक लेकर उनकी आशंकाओं को दूर कर दिया है। बैठक में यह स्पष्ट किया गया कि आधुनिक मार्केट में चबूतरे का कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। ग्राउंड फ्लोर में ही चबूतरा बनेगा। सब्जी विक्रेता इस पर संतुष्टि जाहिर करते हुए विकास कार्य में सहयोग करने जल्द ही इस पर निर्णय लेने की बात कही। विकास भवन के दृष्टि सभा कक्ष में निगम कमिश्नर अमित कुमार की मौजूदगी में सब्जी विक्रेताओं और बाजार विभाग की बैठक हुई। व्यापारियों के मन में यह आशंका थी कि नए बाजार में चबूतरों के एवज में पैसा लिया जाएगा, जिसे दूर करते हुए निगम कमिश्नर कुमार ने स्पष्ट किया की आधुनिक मार्केट में चबूतरों के बदले कोई अतिरिक्त पैसा नहीं लिया जाएगा।

जैसा अभी चल रहा है ठीक वैसा ही चलेगा, जो मासिक किराया सब्जी व्यापारी अभी देते हैं उतना ही मासिक किराया देना होगा। दूसरी शंका व्यापारियों की थी कि चबूतरे फर्स्ट फ्लोर पर तो नहीं देंगे, उसकी भी स्थिति स्पष्ट करते हुए निगम ने कहा कि चबूतरे ग्राउंड फ्लोर पर बनाकर देंगे। बैठक के बाद सभी सब्जी व्यापारियों ने संतुष्टि जाहिर करते हुए सहयोग करने की बात कही है। बृहस्पति बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजु साहू ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि सभी कुछ मौखिक में ही हुआ है, लिखित में कुछ भी नहीं मिला है। इससे विश्वास करना थोड़ा कठिन हो रहा है लेकिन फिर भी निगम के निर्णय से हम संतुष्ट हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles