Homeहमर बिलासपुरसिंधी कॉलोनी स्थित गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा साहब के दरबार...

सिंधी कॉलोनी स्थित गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा साहब के दरबार में 40 दिवसीय “जपजी पाठ” का 26 मई को समापन।

सिंधी कॉलोनी स्थित गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा साहब के दरबार में जपजी पाठ का अखंड पाठ 14 अप्रैल से शुरू किया गया। इसका समापन 26 तारीख को किया गया। जपजी पाठ साहब के अवसर पर दो दिवसीय महान कीर्तन दरबार सजाया गया। गुरप्रीत सिंह शिमला वाले एवं सनी मूलचंदानी ने संगत को निहाल किया। उसके उपरांत जपजी पाठ का समापन किया गया। इस दौरान लंगर भी बरताया गया ।

40 दिवसीय पाठ का समापन हुआ। 24 घंटे के पाठ के दौरान रोजाना लगभग 500 लोग साध संगत में शामिल होकर लाभ उठाए। जपजी साहब के अलावा शाम को 8 से 10 बजे तक रोजाना सत्संग भी किया गया। जपजी साहिब के समापन पर महान कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया है। जिसमें गुरप्रीत सिंह शिमला वाले ने शिरकत कर सत्संग को निहाल किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments