शहर में 15 मिनिट में घटी दो चैन स्नेचिंग की घटनाएं, आरोपी गिरफ्तार।

शहर में 15 मिनट के भीतर चेन स्नेचिंग के दो मामले सामने आए हैं। दूसरी घटना को अंजाम देते समय एक महिला दो लुटेरों से भिड़ गई। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं लुटेरे भागने में कामयाब हो गए। कुछ दूरी पर जाकर पुलिस की टीम ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों युवक पत्थलगांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। सरकंडा क्षेत्र के राजकिशोर नगर में मंगलवार की देर शाम बाइक सवार दो युवकों ने महिला के गले से सोने की चेन छीन ली। महिला ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। तब तक लुटेरे राजकिशोर नगर से तोरवा पुल की ओर भाग निकले।

इसके करीब 15 मिनट बाद ही बाइक सवार लुटेरों ने तोरवा पुल के पास स्थित गुंबर पेट्रोल पंप के सामने एक महिला के गले से सोने की चेन छीनने का प्रयास किया। इस दौरान महिला ने लुटेरे का हाथ पकड़ लिया। लुटेरे किसी तरह भागने का प्रयास कर रहे थे। महिला की पकड़ के कारण युवक अपनी बाइक से गिर गए। छीनाझपटी में महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस बीच लुटेरे भागने में कामयाब हो गए। इधर घटना की सूचना पर पुलिस की टीम भी सक्रिय हो गई। पेट्रोलिंग टीम ने भाग रहे लुटेरों को देवरीखुर्द के पास पकड़ लिया। बताया जाता है कि लुटेरे युवक पत्थलगांव के रहने वाले हैं। पुलिस की टीम उनसे पूछताछ कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles