देवरीखुर्द में चोरी की अजीबोगरीब घटना, पकड़े जाने की स्थिति में चोर ने घर वालों पर किया जानलेवा हमला, सिम्स में इलाज जारी।

पुलिस से बेखौफ चोरों के हौसले कितने बुलन्द है इसका अंदाजा थाना तोरवा अंतर्गत देवरीखुर्द में हुई चोरी की घटना से लगाया जा सकता है। चोरी के दौरान ही जब घर वाले जाग गए तो चोरों ने घर वालों पर हमला भी कर दिया।तोरवा क्षेत्र के देवरीखुर्द हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहने वाले एन. नागराजू रेलवे के हेल्थ इंस्पेक्टर आफिस में हाउस कीपिंग का काम करते हैं। बीती रात भोजन के बाद उनका परिवार सो रहा था की सुबह करीब पांच बजे नागराजू की नींद खुली। इस दौरान एक नकाबपोश उनके कमरे में घुसकर आलमारी खोलकर सामान निकाल रहा था। चोर को देखते ही रेलवे कर्मचारी ने शोर मचाकर उसे पकड़ने का प्रयास किया। इस पर नकाबपोश चोर ने प्लास्टिक की कुर्सी से हमला कर दिया। इस बीच उनकी पत्नी एन. लक्ष्मी प्रसन्ना भी जाग गईं। पति-पत्नी मिलकर चोर को पकड़ने का प्रयास करने लगे।

इस बीच चोर दोनों से मारपीट करने लगा। उसने महिला के सिर पर प्लास्टिक की कुर्सी से वार किया। इससे पति-पत्नी हड़बड़ा गए। इसका फायदा उठाते हुए चोर सीढ़ियों से छत पर जाने के लिए बनाए टावर पर चढ़ गया। ऊपर चढ़कर उसने टावर के रोशनदान में लगे कांच के प्लेट को निकालकर महिला के सिर पर मार दिया। इससे महिला लहूलुहान हो गई। इधर चोर छत के टावर से कूदकर भाग निकला। रेलवे कर्मचारी ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने घटना की शिकायत तोरवा थाने में की है। इस पर पुलिस ने धारा 394, 457 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस चोर की तलाश में जुटी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles