Homeहमर बिलासपुरखुद को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद का जबरा फैन बताते हुए सोशल मीडिया...

खुद को अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद का जबरा फैन बताते हुए सोशल मीडिया पर बनाया अकाउंट, पुलिस ने निकाली अकड़।

सोशल मीडिया में खुद को दाऊद इब्राहिम का बहुत बड़ा फैन बात कर दहशत फैलाने वाले आरोपी को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने बटन दार चाकू बरामद कर उसके खिलाफ कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष भेज दिया है। बिलासपुर पुलिस बढ़ते अपराध के ग्राफ को कम करने के उद्देश्य से आदतन बदमाशो और अपराधियों पर कार्यवाही करने के साथ इन दिनों शोशल मीडिया पर भी खास निगाहें जमाएं बैठी है।यही वजह रही कि इंस्टाग्राम में आईडी बनाकर खुद को दाऊद इब्राहिम अंडरवर्ल्ड डॉन का चेला बताने वाले बदमाश को सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी तालापारा का रहने वाला है जिसका नाम शेख फौजुद्दीन है। इसने शोशल मीडिया पर मिस्टर फैजु कासकर 302 के नाम से अपना आईडी बनाया है। जिसमें इसने दाऊद इब्राहिम अंडरवर्ल्ड डॉन के नाम का जिक्र कर खुद को उसका फैन और चेला बताया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक बटन दार चाकू भी बरामद किया है, जिससे ये राह चलते लोगों को डरा धमका कर दहशत फैलाने का काम किया करता था।

सोशल मीडिया में अंडरवर्ल्ड डॉन की वीडियो देख-देख कर आज भी नशेड़ी प्रवृत्ति के बदमाश पुलिस से बेखौफ होकर जमकर दहशत फैला रहे है। ऐसे बदमाश किस्म के युवकों के आदर्श दाऊद जैसे भगोड़े देशद्रोही ही हो सकते हैं लेकिन पुलिस इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उनके हौसले पस्त कर रही है सिविल लाइन पुलिस ने दाऊद इब्राहिम का फैन बताकर दहशत फैलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments