Homeहमर बिलासपुरसिम्स के चिकित्सकों द्वारा महिला के 10 किलों ट्यूमर का सफल ऑपरेशन,...

सिम्स के चिकित्सकों द्वारा महिला के 10 किलों ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, अस्पताल पहुंचकर जताया आभार।

सिम्स के चिकित्सकों ने जिस महिला का सफल ऑपरेशन कर उसे नव जीवन दिया, उसने सिम्स पहुंचकर सबका धन्यवाद कर आभार जताया। दरअसल लोरमी नारायणपुर की रहने वाली एक महिला अपने पेट दर्द से जूझ रही थी। जिसका पूर्व में बच्चेदानी का ऑपरेशन हो चुका था। वह पेट दर्द से लगातार परेशान थी। जब महिला ने सिम्स में चेकअप कराया तो उसके पेट मे बड़ा ट्यूमर नजर आया। जिसके बाद सिम्स के सर्जरी विभाग के डॉक्टरों की टीम ने 1 मई को महिला का ऑपरेशन कर उसके पेट से 10 किलो का ट्यूमर निकालकर उसकी जान बचाई। महिला का सफल ऑपरेशन होने के बाद वह चेकअप कराने आज सिम्स पहुंची। मरीज मुन्नी बाई जायसवाल ने सिम्स के डॉक्टरों की टीम और स्टाफ के प्रति आभार जताया।

मुन्नी बाई जायसवाल उम्र 60 साल पति खेलो राम जायसवाल पता नारायणपुर तहसील लोरमी जिला मुंगेली जो सिम्स में पेट दर्द का इलाज करने के लिए सर्जरी विभाग पहुंची जहां विभाग अध्यक्ष डॉक्टर नीरज शिंदे के मार्गदर्शन में डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह डॉ. विनोद तामेश्वर डॉ दिव्या सिंह एवं एनेस्थीसिया विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर राकेश निगम डॉक्टर श्वेता कुजूर और उनके टीम का विशेष सहयोग रहा। मुन्नी बाई जीने की उम्मीद छोड़ चुकी थी, लेकिन यहां के डॉक्टरों द्वारा उनके सफल इलाज करके उसकी जान बचाई गई है। उनके सुपुत्र परमेश्वर जायसवाल ने कलेक्टर अवनीश शरण को भी धन्यवाद दिया है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड से उनकी माता का इलाज किया गया है और पैसे भी नहीं लगे दवाइयां भी सिम्स से प्राप्त हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments