Homeहमर बिलासपुरवाहन जांच के दौरान पुलिस से गाली गलौच और हाथापाई कर वर्दी...

वाहन जांच के दौरान पुलिस से गाली गलौच और हाथापाई कर वर्दी फाड़ देने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने नशेड़ी बाइक चालकों को किया गिरफ्तार।

वाहन जांच के दौरान पुलिस से गाली गलौच और हाथापाई कर वर्दी फाड़ देने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने नशेड़ी बाइक चालकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध गम्भीर धाराओं के तहत कार्यवाही करने के साथ उनके बाइक पर 185 की भी कार्यवाही की गई है। एसपी के निर्देश पर फिर से कुछ दिनो से शहर में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है। इसी तरह थाना सिटी कोतवाली पुलिस की ओर से भी मंगलवार की रात थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अभियान चला कर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही थी।

इसी बीच बाइक सवार तथाकथित पत्रकार शैलेश दिवाकर, सन्त कुमार सूर्यवंशी और राजन किशोर खांडे नशे के झोंक में बाइक चलाते हुए पुलिस के चेकिंग पॉइंट पर पहुंचे। जहां उन्हें आरक्षक नरेश निराला की ओर से रोकने पर तीनों ने आरक्षक को गंदी-गंदी अश्लील गालियां देते हुए उसके साथ हाथापाई पर उतर आये। इतना ही नहीं देखते ही देखते तीनों अपनी ऊंची पहुंच और रंगदारी दिखाते हुए आरक्षक की वर्दी भी फाड़ दिए। हालांकि इस घटना से गुस्साये मौके पर मौजूद थानेदार सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पर ही तीनों नशेड़ियों की जमकर खातिरदारी की और फिर उन्हें वैधानिक कार्रवाई के लिए थाना सिटी कोतवाली लेकर पहुंचे। जहां आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 186, 294, 332, 34 और 353 गैरजमानती धाराओं के तहत कार्यवाही कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया।

फिलहाल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर राजपत्रित अधिकारियों के साथ अलग अलग थानेदारों की ओर सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाई जा रही है। इस दौरान नशे में धुत होकर वाहन चलाने वालों की धर पकड़ कार्यवाही कर उनके बाइक पर 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत भी कार्यवाही की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments