Homeहमर बिलासपुरथाना तोरवा अंतर्गत पावर हाउस में बड़े भाई ने छोटे भाई पर...

थाना तोरवा अंतर्गत पावर हाउस में बड़े भाई ने छोटे भाई पर चापड़ से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।

थाना तोरवा अंतर्गत पावर हाउस में बड़े भाई ने छोटे भाई पर चापड़ से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। इस घटना के बाद आरोपी भाई फरार हो गया। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। जानकारी मिली कि पावर हाउस निवासी शैलेश मसीह ने घरेलू विवाद में अपनी माँ को पहले चाकू लेकर दौड़ाया। उसके कुछ देर बाद फिर से अपनी मां को मारने के लिए चापड़ लेकर दौड़ाया। शैलेष अपनी माँ पर चापड़ चलाने ही वाला था कि बीच बचाव के दौरान धारदार चापड़ उसके छोटे भाई डेनियल मसीह के हाथ मे लग गयी। इस दौरान वह बुरी तरह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घायल डेनियल की माँ की शिकायत पर थाना तोरवा पुलिस ने आरोपी बड़े भाई शैलेष मसीह के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments