सिम्स के सामने खड़े एंबुलेंस और महतारी वाहन के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या।

सुविधा के लिए निगम ने रास्ते चौड़े किये। लेकिन वे अवैध पार्किंग बन गये। आउटर से लेकर बीच शहर तक सभी जगह पार्किंग की समस्या है। दरअसल पॉलिसी नहीं बनने से यह समस्या हो रही है। निगम ने जहां से अतिक्रमण हटाया वहां भी समस्या बनी हुई है। रिवर व्यू सहित सभी स्थानों पर यही हाल है। निगम ने सड़क चौड़ीकरण करने के लिए फुटपाथ हटाया था। लेकिन यह भी पार्किंग बन चुकी है। सिम्स के सामने खड़े एंबुलेंस और महतारी वाहन के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या हो रही थी। इस वजह से रिवर यू के पास पार्किंग तय की गई है। लेकिन यहां आम लोग अपनी गाड़ियां खड़ी कर रहे हैं। जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ रही है।

रिवर व्यू में लोग अपने मनोरंजन के लिए आते हैं। लेकिन उन्हें उचित पार्किंग व्यवस्था नहीं मिलती है। रिवर व्यू के पास से चौपाटियो को हटाकर आगे शिफ्ट किया गया। ताकि सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा सके लेकिन यहां नजारा कुछ और ही दिख रहा है। इस जगह को पार्किंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। सड़क के आधे हिस्से में लाइन से गाड़ियां खड़ी है। जिसकी पूछताछ करने वाला कोई नहीं है। कई बार तो सड़क को घेर कर खड़ी हुई इस गाड़ियों के कारण दुर्घटनाएं भी यहां पर हुई है। दिन रात यहां पर गाड़ियां सड़कों पर खड़ी रहती है। जिनके लिए सड़क ही परमानेंट पार्किंग बन चुकी है। लोगों के पास भी कोई विकल्प नहीं है। रिवर व्यू रोड में बड़ी संख्या में गाड़ियां रोजाना खड़ी रहती है। कुछ गाड़ियों को तो देखा गया है कि आने जाने वाले रास्ते में खड़ी रहती है। जिससे कई बार दुर्घटना भी हुई है। लेकिन नगर निगम का ध्यान इस पर नहीं जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles