बिरकोना रोड सरकंडा निवासी मनोज कुमार साहू 2 जून को अपने रिश्तेदार के घर नारियल कोठी दयालबंद गया था। अगले दिन तड़के पौने 4 बजे वह अपने घर बिरकोना लौट रहा था, तभी बिरकोना रोड अशोक नगर पानी टंकी के पास वहीं रहने वाले मार्टिन ठाकुर और उसके साथियों ने उसे रोका और मारपीट करते हुए जेब में रखें मोबाइल, पर्स में मौजूद 3835 रुपए, गले में पहने सोने के लॉकेट को लूट लिया. इसकी शिकायत थाने में की गई। पुलिस को पता चला कि सभी आरोपी फरार हो गए हैं और ठिकाना बदल रहे हैं। इसके बाद मुखबिर की सूचना पाकर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी मार्टिन उर्फ सूरज सिंह ठाकुर, अफसा खान और उनके दो नाबालिक साथियों को नारियल कोठी दयालबंद से गिरफ्तार किया।


