Homeहमर बिलासपुरप्रताड़ित किए जाने के बाद खुदकुशी करने वाली बेटी का आरोपित पिता...

प्रताड़ित किए जाने के बाद खुदकुशी करने वाली बेटी का आरोपित पिता गिरफ्तार।

पिता द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने से 18 वर्षीय ममता सिंह ने खुदकुशी कर ली थी। जय हिंद नगर आवास पारा सिरगिट्टी में 16 मार्च 2022 को ममता सिंह ने फांसी लगा ली थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि ममता अपने पिता चुरावन सिंह राजपूत की प्रताड़ना से तंग थी, जिस कारण से उसे आत्महत्या करना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में चुरावन सिंह की तलाश शुरू की लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान साइबर सेल की मदद से उसका वर्तमान टावर लोकेशन प्राप्त हुआ। इसके बाद पुलिस की एक टीम नागपुर गई ,जहां मोबाइल नंबर का पीछा करते हुए आरोपी चुरावन सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में उसने अपनी गलती स्वीकार की, जिसे जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments