Homeहमर बिलासपुरबिलासपुर में सफलता के कीर्तिमान स्थापित करने के बाद डिजिटल केबल सर्विस...

बिलासपुर में सफलता के कीर्तिमान स्थापित करने के बाद डिजिटल केबल सर्विस में अग्रणी ग्रैंड गुंबर केबल नेटवर्क ने अब भाटापारा में अपना नवीन ब्रांच किया प्रारंभ।

बिलासपुर में सफलता के कीर्तिमान स्थापित करने के बाद डिजिटल केबल सर्विस में अग्रणी ग्रैंड गुंबर केबल नेटवर्क ने अब भाटापारा में भी अपना नवीन ब्रांच आरंभ किया है। बुधवार को विधिवत रूप से भाटापारा में नये ब्रांच ऑफिस का शुभारंभ किया गया।

मनोरंजन के क्षेत्र में क्रांति लाने वाले केबल सेवा में विगत कुछ दशकों में अमूलचूल परिवर्तन हुए है। सेट टॉप बॉक्स के साथ सेवाएं डिजिटल और हाई डेफिनेशन में तब्दील हुई। लेकिन उच्च गुणवत्तापूर्ण तकनीक की यह सेवाएं बड़े और मझौल शहरों तक ही सीमित रही। बिलासपुर में पिछले दो दशकों से डिजिटल केबल सर्विस में अग्रणी रही ग्रैंड गुम्बर केवल नेटवर्क ने निर्णय लिया है कि अब बड़े शहरों के साथ अपेक्षाकृत छोटे शहरों में भी अपनी इसी उच्च गुणवत्ता वाली तकनीक को दर्शकों तक पहुंचना है। इसी उद्देश्य के साथ अब ग्रैंड गुम्बर केबल नेटवर्क ने भाटापारा में भी प्रवेश किया है। इसका आगाज बुधवार को कार्यालय उद्घाटन के साथ हुआ। भाटापारा के पुराना बस स्टैंड के पास स्थित भोजवानी कॉम्प्लेक्स में नए कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी, केबल ऑपरेटर और ग्रैंड गुंबर केबल नेटवर्क के अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए। क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारी राकेश टाटिया की उपस्थिति में यहां विधिवत पूजा पाठ के साथ कार्यालय का शुभारंभ किया गया। ग्रैंड गुम्बर केबल नेटवर्क के सीईओ प्रतीक मिश्रा ने बताया कि डिजिटल केबल सेवा के क्षेत्र में नित नई तकनीक जुड़ रही है। ग्रैंड गुंबर केबल नेटवर्क इन तकनीकों को अपनाने के साथ अपने दर्शकों को उचित मूल्य में अधिक से अधिक केबल चैनल उपलब्ध कराकर मनोरंजन के क्षेत्र में नई क्रांति ला रहा है। खुशी की बात यह है कि अब बिलासपुर के बाद भाटापारा के दर्शक भी इस उच्च गुणवत्ता वाले एचडी सेवा का लाभ ले पाएंगे।

इससे पहले अपनी सेवा, दक्षता और क्षमता से परिचित कराने के लिए सीईओ प्रतीक मिश्रा ने भाटापारा के केबल ऑपरेटर के साथ एक औपचारिक बैठक की और उन्हें अपनी सर्विस के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि भाटापारा में भी बिलासपुर की ही तरह ग्रैंड गुम्बर केबल नेटवर्क को हाथों-हाथ लिया जाएगा और केवल ऑपरेटर के सहयोग से दशकों तक क्रिस्टल क्लियर तस्वीर और साउंड के साथ निर्बाध केवल सुविधा पहुंच पाएगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रतिष्ठितजन ग्रैंड गुम्बर केबल नेटवर्क से जुड़े पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments