बिलासपुर सांसद तोखन साहू के राज्य मंत्री बनने पर प्रदेश भर में खुशी की लहर है। अलग-अलग संगठनों द्वारा खुशी जाहिर की जा रही है, साथ ही मंत्री तोखन साहू को बधाई संदेश दिए जा रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री के तीसरे कार्यकाल के लिए भी एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई जा रही है। इसी कड़ी में विधि प्रकोष्ठ बीजेपी बिलासपुर के द्वारा सांसद तोखन साहू को केंद्र मे राज्य मंत्री बनने की खुशी में औऱ माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने की खुशी में जिला न्यायलय परिसर बिलासपुर मे मिठाई का वितरण किया गया। जिसमें भाजपा विधि प्रकोष्ट के सदस्यगणो की सहभागिता रही।




