मॉबलिचिंग के आरोपियों के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुए मृतको के वारिसो औऱ आहत को मुआवजा प्रदान करने तथा राज्य में इस प्रकार के घटना पर रोक लगाने को लेकर मुस्लिम जमात ने मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि सात जून की रात्रि रायपुर जिला के अंतर्गत पुलिस थाना आरंग क्षेत्र में स्थित महानदी पुल के पास समाज विरोधी तत्वों द्वारा सहारनपुर, उत्तरप्रदेश के तीन मुस्लिम युवक को घेर लिया गया और गोवंश तस्करी का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट की गई।

उक्त घटना को योजनाबद्ध ढंग से अंजाम दिया गया है। यदि दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही कर उन्हे कठोर दण्ड से दण्डित नहीं किया जाता है और इस प्रकार के घटना की पुनरावृत्ति पर रोक लगाये जाने हेतु राज्य शासन द्वारा तत्काल आवश्यक कदम उठाया जाना चाहिये। साथ ही सक्षम अधिकारियो की टीम गठित कर मामले मे निष्पक्ष जांच एवं दोषी व्यक्तियो के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही करने तथा राज्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति पर रोक लगाये जाने हेतु त्वरित गति से विधि सम्यक समग्र कार्यवाही की मांग कलेक्टर के जरिये राष्ट्रपति से की गई है।



