Homeहमर बिलासपुरबलौदाबाजार में हुए उग्र आंदोलन में घायल पुलिस जवान का हाल जानने...

बलौदाबाजार में हुए उग्र आंदोलन में घायल पुलिस जवान का हाल जानने कलेक्टर, आईजी, एसपी समेत जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंचे अपोलो हॉस्पिटल।

जिला बलौदाबाजार में हुए उग्र आंदोलन में घायल पुलिस जवान का हाल जानने कलेक्टर, आईजी, एसपी समेत जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी के अपोलो हॉस्पिटल पहुंचे, जहां अफसरों ने घायल जवान से बातचीत की और उसका हालचाल जाना। इसके साथ ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार हिंसा में घायल पुलिस जवान संदीप खलको के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर संदीप खलको के बेहतर इलाज के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया है। मंगलवार की दोपहर अपोलो अस्पताल पहुंचकर आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अवनीश शरण और एसपी रजनेश सिंह ने घायल जवान का हाल जाना। बताया जा रहा है कि जवान खलको की हालत ठीक है। जवान ने अधिकारियों से बातचीत करते हुए घटना के बारे में विस्तृत जानकारी साझा किया। आईजी, कलेक्टर और एसपी ने इलाज कर रहे डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन से भी चर्चा की और बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments