देवरी खुर्द शराब भट्टी के अवैध चखना सेंटर में दो नशेड़ियों के बीच जमकर विवाद, तोरवा थाने में शिकायत दर्ज।

देवरी खुर्द शराब भट्टी के अवैध चखना सेंटर में दो नशेड़ियों के बीच जमकर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि सुनील नाम का युवक देवरी खुर्द शराब भट्टी में शराब लेने गया था। वह शराब लेकर लौट रहा था कि वहीं पर स्थित अवैध चखना सेंटर में काम करने वाले लोग जो नशे की हालत में थे, उन्होंने शराब लेकर लौट रहे युवक के हाथ में कुछ नगद रुपए देखकर उसे रोका और उससे पैसे की मांग करने लगे। विरोध करने पर सुनील के साथ 10 से 15 लोगो ने जमकर मारपीट की, जिससे उसके सर पर चोट आई है। आरोपियों ने वहां पर मौजूद मुकेश गोड़ के साथ भी मारपीट कर उसे भी जख्मी किया है। आरोपी मारपीट कर उनके पैसे छीन कर ले गए। जिसकी शिकायत उन्होंने तोरवा थाने में की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles